जिलाधिकारी ने ’’सड़क सुरक्षा माह’’ का किया शुभारम्भ, जन जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
जीवन को सुरक्षित रखने हेतु यातायात नियमों का पालन जरुरी-जिलाधिकारी।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
श्रावस्ती।जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने ’’सड़क सुरक्षा माह’’ का कलेक्ट्रेट परिसर से शुभारम्भ किया एवं जन जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु ’’सड़क सुरक्षा शपथ’’ भी दिलायी। यह अभियान 01 जनवरी से प्रारम्भ होकर 31 जनवरी, 2026 तक चलाया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा, ताकि आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में विशेष मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी ने यातायात नियमों का पालन किये जाने तथा जन जागरुकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम बच्चों को वाहन न चलाने दें, मोटरसाइकिल व स्कूटर चलाते समय हेलमेट एवं चार पाहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें। उन्होने कहा कि नशे की हालत में एवं मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाये तथा तेजगति से वाहन न चलाये और स्टंट आदि बिलकुल न करें। उन्होने यह भी कहा कि इस अभियान में जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे पूरी निष्ठा से पालन करते हुए इसे सफल बनायें। उन्होने इस कार्यक्रम से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित भी किया। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि जीवन को सुरक्षित रखने हेतु वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।
उन्होने कहा कि ’’सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत परिवहन विभाग के साथ पुलिस, लोक निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन विद्यालयों, नगरीय निकायों एवं ब्लाक स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्र, यात्रीकर अधिकारी महेश वर्मा, यातायात प्रभारी सहित परिवहन विभाग के अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



