
पी एल पुनिया ने भाजपा पर बोला हमला बोले वादे भूले, अब नियमों की धज्जियां उड़ा रही सरकार।
वार्ता के क्रम में पी एल पुनिया ने कहा कि नीति आयोग के हेल्थ इंडेक्स में उत्तर प्रदेश ने नीचे टॉप किया है यू पी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है दवाइयां तक उपलब्ध नहीं हैं। पुनिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं बेरोजगार नौजवानों और किसानों के हित की बात कर रही है जबकि अन्य दल विकास के मुद्दे जनता के मुद्दे किसान महिलाओं बेरोजगार नौजवानों की बात करने के बजाय गर्मी चर्बी 80/20 की बात कर रहे हैं। योगीराज की नीतियों से उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है और अब वह बीजेपी सरकार को सबक सिखाएगी। और जनपद बाराबंकी की सभी 6 सीटों पर मज़बूती से लड़ रही है। पुनिया ने कहा कि पांच साल पहले बीजेपी कहती थी कि सरकार बनते ही आलू प्याज़ और लहसुन की खरीद भी एम एस पी पर होगी, लेकिन यह वादा हवा हवाई ही रहा मुख्यमंत्री का दावा था कि बेरोजगारी दर कम करेंगे लेकिन सच यह है कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है सरकारी भर्तियों को लटकाया जा रहा है, परीक्षाएं रद्द हो रही हैं प्रदेश का युवा इस सरकार की नीतियों से निराश है।प्रेस वार्ता में ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि अभी तक जो विकास कार्य धरातल पर नहीं हुए हैं वह विकास कार्य धरातल पर लाकर जनता के लिए करके दिखाएंगे। अगर इस बार 2022 विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने साथ दिया तो आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी नहीं होगी।मोहसिन ने कहा कि अब कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में मजबूत हो रही है और अपना दमखम दिखा रही है जिसके कारण होने वाले विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस 403 सीटों पर चुनाव लड़ के विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि नवाबगंज से कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद विपक्षियों को हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। मोहम्मद मोहसिन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार इस समय केवल हवा हवाई बातों पर और जुमलेबाजी पर ही चल रही है क्योंकि उन्हें यह पता नहीं है कि पंजाब में जो मुख्यमंत्री बनाए गए हैं वह भी किसी जाति या वंशवाद के मुख्यमंत्री नहीं हैं जो एक रिक्शा चालक के रूप में जाने जाते हैं और राजनीति में यह पहल केवल भाजपा की ही नहीं रही है । उन्हें ज्ञात हो कि कांग्रेस परंपरागत तरीके से ऐसे लोगो को निर्वाचित करती रही है।
बाराबंकी जनपद की 268 नवाबगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद के साथ जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था खोखली बताते हुए जमकर निशाना साधा। लड़की हूं लड़ सकती हूं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर रूही अरशद ने कहा कि यह सच है कि महिलाओं का सम्मान हमारा सम्मान है और हमारी सरकार आने पर हम महिलाओं को 40 आरक्षण देंगे। साथ ही पढ़ने वाली लड़कियों को एक स्मार्टफोन और स्कूटी भी वितरण करेंगे जिससे कि वह पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें लड़कियां किसी लड़कों से कम नहीं है।कांग्रेस के नेताओं ने उत्तर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार विफलता के साक्ष्य पेश करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कागजों में ही विकास कार्य किया है धरातल पर नहीं। देश का किसान सर्द हवाओं और शीतकालीन सत्र की रातों में अपनी गेहूं की फसल की रखवाली करता है जबकि किसान को घर पर सोना चाहिए। गड्ढा मुक्त की अगर बात की जाए तो गड्ढा मुक्त सिर्फ कागजों में किया गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद के पति अरशद इकबाल ने कहा कि राजनीति मे आए लगभग 15 साल हो गए। हमारी नेता प्रियंका गांधी ने हमें प्रेरणा दी उन्हीं के माध्यम से मैंने महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से पढ़ी लिखी महिला व मेरी पत्नी रूही अरशद को नवाबगंज से प्रत्याशी बनाया। मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूं।शिक्षा के मामले में नवाबगंज सबसे पिछड़ा क्षेत्र है इस क्षेत्र में शिक्षा का भी काम किया जाएगा। मेरी पत्नी रूही अरशद को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी के तौर पर नवाबगंज विधानसभा से टिकट दिया है इसके लिए मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं। जो मेरी पत्नी को इस क्षेत्र की जनता का सेवा करने का मौका दिया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉक्टर पी एल पुनिया साथ में जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन बाराबंकी सदर विधानसभा प्रत्याशी रूही अरशद विधानसभा प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर अरशद इकबाल साथ में अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे।




