फतेहपुर। सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव क्षेत्र में फैली सनसनी।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। थाना कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र मोहल्ला मिर्दहनपुरवा निकट मंगलवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया, शुरुआती जांच के बाद मृतक की पहचान मेराज (43) पुत्र यासीन, निवासी चांदपुर, फरीदपुर, रामपुर मथुरा, जिला सीतापुर के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार, मेराज सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे मजदूरी के सिलसिले में बाराबंकी जाने के लिए घर से निकला था। उनके बेटे शाहिल ने बताया कि वह उन्हें चांदपुर तक ई-रिक्शे पर बैठाकर वापस आ गया था, इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया,मंगलवार सुबह जब शव मिलने की सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान की।
परिवारजन ने बताया कि मृतक के बेटे शाहिल, शालिम और आमिर अविवाहित हैं और बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, मेराज तीन दिन पहले ही बाराबंकी से घर के लिए राशन लेकर चांदपुर गए थे,उनकी पत्नी कमरजहां पिछले लगभग बीस वर्षों से अपने मायके लहरपुर में रह रही है।
शाहिल का कहना है कि उनके गांव में किसी भी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं थी और मेराज शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, परिवार के मुताबिक, मेराज अपने भाइयों- फेक्कू, मुन्ना और असलम – में सबसे छोटे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संजीत कुमार सोनकर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।




