अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशहरदोई
Trending
पत्नी को गोली मारने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
हरदोई। अवगत कराना है कि दिनांक 21.09.2026 को थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि साधना पत्नी गंभीर निवासी ग्राम कोइलरा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को उनके पति गंभीर उपरोक्त ने गोली मार दी गई है। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, तथा घायल महिला साधना उपरोक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां से बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है, साधना उपरोक्त का उपचार चल रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलग्राम पर मुकदमा संख्या 433/26 धारा 109 (1) बीएनएस बनाम अभियुक्त गंभीर उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी है।




