रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 उपनियम (1) द्वारा प्रदत्त अधिकारियों का उपयोग करते हुये राष्ट्रपति को (1) सुश्री तारा वितस्ता गंजू, (2) श्रीमती मिनी पुष्कर्ण, (3) श्री विकास महाजन, (4) तुषार राव गेडेला, (5) श्रीमती मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा, (6) सचिन दत्ता, (7) अमित महाजन, (8) गौरांग कांत और (9) सौरभ बनर्जी को दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करते हुये खुशी हो रही है। सभी न्यायाधीशों की नियुक्ति वरिष्ठताक्रम में की गई है, जो उनके कार्यभाल संभालने के तिथि से प्रभावी होगी।
*विधि एवं कानून मंत्रालय*


