अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशहरदोई
Trending
पुलिस ने चोरी की तीन बैट्री सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

रिपोर्ट :-नीरज शर्मा
हरदोई। अवगत कराना है कि दिनांक 24.09.2026 को थाना संडीला पर वादी मुनीर अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम किनौहटी थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा थाना संडीला पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी के ट्रैक्टर से बैट्री चोरी कर ली गयी है। इस संबंध में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 367/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया है।
कार्यवाही:- थाना संडीला पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. पंकज पुत्र प्यारेलाल 2. ज्ञानेन्द्र पुत्र सन्तराम 3. हरिओम पुत्र रामजीवन सर्वनिवासीगण ग्राम किनौहटी थाना संडीला जनपद हरदोई को चोरी की 03 अदद बैट्री सहित गिरफ्तार किया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।




