एंटी रोमियो टीम ने मिशनशक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक।

रिपोर्ट :- अंकित कुमार वर्मा
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार फेज 5 के तहत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर के नेतृत्व में थाना बड्डूपुर एंटी रोमियो टीम मिशनशक्ति टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र मिश्रा महिला आरक्षी अंजली गौतम, महिला आरक्षी सुनैना गौतम, आरक्षी करन परेता के द्वारा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत बालिकाओ/महिलाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-
👉112, पुलिस आपातकालीन सेवा
👉1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन
👉1076 ,माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
👉108 ,एंबुलेंस सेवा
👉1930, साइबर अपराद हेल्पलाइन
👉1098, चाइल्ड हेल्पलाइन
👉102 ,स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे सामुहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला योजना,वृध्दा पेंशन,विधवा पेंशन आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।




