
रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर(बाराबंकी)बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
देवा थाना क्षेत्र के इमामगंज निवासी मायाराम 40 वर्ष मंगलवार शाम बाइक से महमूदाबाद जा रहे थे ।पिपरौली गांव के निकट मायनर के पास सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे मयाराम व दूसरी बाइक पर सवार सीतापुर जनपद के थाना अटरिया निवासी राजकमल 28 घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों एम्बुलेंस से सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां पर रामबिलास की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।



