स्वदेशी जागरण मंच की जिला बैठक में ‘मैं हूं स्वदेशी’ अभियान को गति देने पर मंथन।

रिपोर्ट :- अल्का वर्मा
बाराबंकी। स्वदेशी जागरण मंच अवध प्रांत बाराबंकी की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रव्यापी ‘मैं हूं स्वदेशी’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा उसे और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना केवल आर्थिक मजबूती का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के माध्यम से लोगों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग, स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने तथा विदेशी वस्तुओं पर अनावश्यक निर्भरता कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही आगामी दिनों में जिले भर में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में मुख्य रूप से प्रांत महिला आयाम प्रमुख ज्योति , जिला प्रशिक्षक विनय , जिला संयोजक देवेश कुमार तिवारी (दिवाकर ), अमन , अंशु , अनुभव , राजन , अनुज जी, शक्ति , आलोक सहित जिले एवं प्रांत के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अभियान को अधिक व्यापक स्वरूप देने और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।




