डान्स एकेडमी एण्ड सिद्धि रिकार्डिंग स्टूडियो द्वारा दशहराबाग में फिल्म का ऑडिशन कराया गया।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। सरगम म्यूजिक एण्ड डान्स एकेडमी एण्ड सिद्धि रिकार्डिंग स्टूडियो द्वारा दशहराबाग में फिल्म का ऑडिशन कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि फिल्म डायरेक्टर कुलजीत श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि गौरव कोहली (फिल्म एक्टर) अतिथि सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रिंसिपल संदीप कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप यादव, जुनेद आलम, शिवनंदन, आए थे। आकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। और पुरस्कित किया। जिसमें फिल्म डायरेक्टर कुलजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे अभी बहुत जल्द ‘बोल बम’ का गाना शूट किया गया है। और सभी प्रतिभागी बच्चों को फिल्म में काम करने का अवसर भी देंगे। और इस कार्यक्रम के संचालक हरीश शर्मा (नौटियाल) ने बताया कि हमारे एकेडमी के सभी बच्चे प्रतिभाग किया जो सरगम म्यूजिक एण्ड डान्स एकेडमी के प्रथम प्रतिभागी आकांक्षा राजपूत, गौरी मिश्रा, द्वितीय प्रतिभागी अंशिका श्रीवास्तव, अविका वर्मा, कोमल श्रीवास्तव, तृतीय प्रतिभागी पीयूष वर्मा है।

वहीं फिल्म अभिनेता गौरव कोहली ने बताया कि बहुत जल्द हमारी फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है और दूसरी फिल्म में प्रतिभागियों को कार्य करने का अवसर भी दिया जाएगा। सरगम म्यूजिक एण्ड डान्स एकेडमी में डान्स मास्टर राहुल भास्कर, राम नरायण मिश्रा और कोमल श्रीवास्तव, अदिति श्रीवास्तव, दुर्गेश यादव, श्रेया शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। फिल्म डायरेक्टर कुलजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सरगम म्यूजिक एण्ड डान्स एकेडमी के ऑरगेनाइजर हरीश शर्मा (नौटियाल) आदि लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।




