निडर क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर सिक्ख काउंसिल ऑफ़ इंड़िया ने पुष्प अर्पित कर किया नमन,कैंडल जलाकर अर्पित की अपनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा संपादक
बाराबंकी। निडर क्रांतिकारी , देशभक्त, शहीद-ए-आजम सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर सिक्ख कांउसिल आफ इंड़िया के तत्वाधान में प्रधान कार्यालय पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा मे सिक्ख काउंसिल आफ इंड़िया पदाधिकारियो ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुये जलियांवाला बाग नरसंहार के निर्दोष शहीदों को न्याय दिलाने के लिए शहीद उधम सिंह के अदम्य साहस, धैर्य और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुये नमन किया। इसके साथ कैंडल जलाकर शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पदाधिकारियो ने कहा कि उनका बचपन का नाम शेर सिंह था और शेरो की तरह उन्होंने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ’डायर को गोली मारकर मौत के घाट उतारा। उनका जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में हुआ था। आज की पीढ़ी को शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेते हुए देश भक्ति की भावना और राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखना चाहिए। श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालो मे प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, उपप्रधान सरदार अमरजीत सिंह कालरा, सरदार मनदीप सिंह बग्गा, प्रत्यूष कांत शुक्ला, सरदार जितेंद्र सिंह, भूपिंदर पाल सिंह, शैलेंद्र चोपड़ा, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, आसिफ़ ख़ान, सलाम मोहम्मद, सरदार कवर सिंह पीयूष, डॉ शैलेंद्र सिंह, नवीन सेठ, डॉ जसविंदर सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह जुगनू, सरदार बलमीत सिंह, संजय मिश्रा, एडवोकेट जसमीत सिंह, रणधीर सिंह सुमन, सतनाम सिंह, त्रिपथ सिंह, आसिफ़ अंसारी आदि शामिल रहे।



