अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
सिरौली गौसपुर में शांति समिति की बैठक त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
सिरौली गौसपुर बाराबंकी। आगामी चेहल्लम और सावन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बदोसराय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने की।एसडीएम ने अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर गश्त बढ़ाने और रूट डायवर्जन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। उन्होंने दोनों समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, थानाध्यक्ष राम अवतार सरोज सहित धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन




