
रिपोर्ट:- अंकित कुमार वर्मा
निंदूरा बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना बड्डूपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या संबंधित धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त दीपू रावत पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (UP 41 AU 0328) बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 27 जून 2026 को थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा-सीवा बाजार से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली है। बड्डूपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का संबंध अन्य वाहन चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।
जनपद पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



