Advertisement
श्रावस्ती

साइबर क्राइम पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा

श्रावस्ती। साइबर थाना पर नियुक्त निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा, निरीक्षक दिलीप कुमार यादव मय साइबर टीम तथा थाना सिरसिया और थाना कोतवाली भिनगा साइबर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम धरमंतापुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती में ग्रामवासियों को साइबर सम्बंधित अपराध के बारे में जागरुक किया गया तथा साइबर सुरक्षा टिप्स जैसे
– ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें।
– किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
– सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
– अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
– अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
– ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
– पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
– ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
– साईबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
– ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें।
साईबर क्राईम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 1930 व NCRP portal. https://cybercrime.gov.in/एवं इत्यादि सुरक्षा टिप्स की जानकारी दी गयी एवं यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो को भी साझा करने हेतु कहा गया।
साइबर क्राइम पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर संचालित किए जाते रहेंगे, जिससे जनपद के नागरिक साइबर अपराधों से सुरक्षित रहें।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button