थाना कोतवाली में नवनिर्मित आरक्षी बैरिक का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा थाना कोतवाली भिनगा परिसर का भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना परिसर में नवनिर्मित आरक्षी बैरिक का निरीक्षण किया गया तथा बैरिक में उपलब्ध आवासीय सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा को निर्देशित किया गया कि नवनिर्मित आरक्षी बैरिक का शीघ्र उपयोग सुनिश्चित करते हुए पुलिस कर्मियों के रहने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जाएं, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को समुचित एवं सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यालयीन कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




