थाना सिरसिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही 74 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।
श्रावस्ती।थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय व अन्य पुलिस टीम द्वारा आबिकारी अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुये 04 अभियुक्तों को 74 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया थाना स्थानीय पर 1 अभियुक्त दीपक पासवान पुत्र मंशाराम निवासी वीरपुर बगही थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को बरगदवा नहर पुलिया के पास बनी झोपड़ी में बहादग्राम ग्राम बरगदवा थाना सिरसिया से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या- 452/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया।
2.अभियुक्त विश्राम पासवान पुत्र साधु राम निवासी वीरपुर बगही थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को कलकलवा से टांगपसरी जाने मार्ग पर बहदग्राम ग्राम टागपसरी थाना सिरसिया से 18 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या- 451/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया।
3-अभियुक्त विक्रम पुत्र कृपाराम निवासी चिड़ीमारपूरवा परसा देवतहा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को भावनाकागांव जाने वाले मार्ग पर बहदग्राम गब्बापुर थाना सिरसिया से 17 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या- 449/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया।
4 . अभियुक्त कल्लन पुत्र कृपाराम निवासी चिड़ीमारपूरवा परसा देवतहा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को राम गांव जाने वाले पक्के रास्ते पर बहदग्राम गब्बापुर थाना सिरसिया से 19 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या- 448/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।





