
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कल्याण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जनजातीय एवं पीवीटीजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा–1 में रिक्तियों के विरुद्ध नामांकन हेतु आज साहिबगंज जिले के विभिन्न विद्यालयों में मौखिक परीक्षा का आयोजन संबंधित विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाकर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में किया जा रहा है।
यह परीक्षा जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के योग्य छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों की देखरेख में परीक्षा प्रक्रिया संपन्न हो रही है।

जिन विद्यालयों में मौखिक परीक्षा आयोजित की जा रही है, वे इस प्रकार हैं—
1. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय वृंदावन तालझारी
2. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय बरहेट
3. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय बांझी
4. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय बंदरकोला बोरियो
5. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उत्क्रमित उच्च विद्यालय धमधामियाँ तालझारी
6. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंबेरी पतना
7. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरगौरी बरहेट
8. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उत्क्रमित उच्च विद्यालय करमपहाड़ मंडरो
9. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय अदरो बोरियो
.
10. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढिबरीकोल पतना
11. अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांदवासी बोरियो
12. पीवीटीजी बालिका आवासीय प्राथमिक विद्यालय किताझोर बरहेट
13. पीवीटीजी आवासीय बालक प्राथमिक विद्यालय करमपहाड़ मंडरो।
जिला प्रशासन द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके।
कल्याण विभाग का यह प्रयास अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवास, पोषण एवं समग्र विकास के अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

