गैंगस्टर अधिनियम के 02 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। अवगत कराना है कि संगठित गिरोह बनाकर लूट/छिनैती की घटनायें कारित करने वाले गैंग के विरुद्ध थाना खीरों पर मुकदमा संख्या-103/2026 धारा-2/3 यू0पी0 गैंगस्टर अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 16.06.2026 को थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर मुकदमा संख्या-103/2026 धारा-2/3 यू0पी0 गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित 02 अभियुक्त :-
1 . विकाश पाण्डेय पुत्र रमेश पाण्डेय निवासी ग्राम भरसारे थाना शिवगढ जनपद सुल्तानपुर (गैंग लीडर)
2 . शोभित पुत्र स्व० शिवशंकर कुरील निवासी मोहल्ला काजीखेडा लालबंगला थाना चकेरी कमिश्नरेट कानपुर नगर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




