Advertisement
बाराबंकी

केन्द्रीय विद्यालय में G-20 जनभागीदारी कार्यक्रम की शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज 

बाराबंकी। केन्द्रीय विद्यालय में G-20 जनभागीदारी कार्यक्रम की शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के परिपत्र के अनुपालन में केन्द्रीय विद्यालय बाराबंकी द्वारा आज दिनांक 13.06.2023 को G-20 चौथे शिक्षा कार्यदल की बैठक में निर्देशित G-20, नई शिक्षा नीति 2020 तथा मूलभूत साक्षरता एवं अंक ज्ञान पर जागरूकता आधारित जिला स्तरीय जनभागीदारी कार्यशाला का आयोजन आभासी माध्यम से किया गया | कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री पी. के. श्रीवास्तव, प्राचार्य, महर्षि विद्या मंदिर, बाराबंकी तथा अतिथि वक्ता श्री आर. पी. सिंह, नगर संयोजक, सी.बी.एस.ई.एवं प्राचार्य, बाबा गुरुकुल अकादमी, बाराबंकी तथा श्री वी.के. यादव, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय बाराबंकी थे | कार्यशाला में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्रीमती रक्षा सक्सेना, प्राचार्य एम.बी.कॉलेज एवं राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत साहित्यकार श्री मूसा खान भी उपस्थित थे |

कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, इसके बाद बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया | तत्पश्चात आयोजक विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि, सभी गणमान्य अतिथियों, प्राचार्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का स्वागत किया | विद्यालय के शिक्षक श्री ए.के.तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ ही नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय के प्राथमिक शिक्षक श्री रोहित पाण्डेय ने मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान पर जागरूकता लाने हेतु अपने विचार रखे |

विज्ञापन

तत्पश्चात प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय बाराबंकी श्री वी. के. यादव ने नई शिक्षा नीति 2020 में किये गए नवीन बदलाव पर प्रकाश डाला | अतिथि वक्ता एवं सी.बी.एस.ई. नगर संयोजक व प्राचार्य बाबा गुरुकुल अकादमी बाराबंकी श्री आर. पी. सिंह ने भारत में शिक्षा की ऐतिहासिकता एवं समृद्धशाली परम्परा पर प्रकाश डाला एवं भारत के विश्व गुरु बनने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला |

विज्ञापन 2

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर श्री पी. के. श्रीवास्तव ने नई शिक्षा नीति की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला |

विज्ञापन 3

कार्यक्रम बेहद रोचक एवं लाभप्रद रहा, जिसमें G-20, नई शिक्षा नीति 2020 तथा मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान पर प्रकाश डाला गया | कार्यशाला के अंत में विद्यालय के शिक्षक श्री पुनीत कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया | कार्यक्रम का संचालन श्री ए. के. तिवारी, टी.जी.टी.(सा.वि.) द्वारा किया गया |

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button