
रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
जनपद कौशाम्बी। वादी दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व० बुधनारायण गुप्ता निवासी ग्राम निखोदा थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना महेवाघाट पर सूचना दी गयी की मेरी गाय चोरी हो गयी थी, मै उसकी तलाश करता हुआ घर की ओर आ रहा था तो एक छोटा हाथी जिसका नम्बर UP 73 A 8049 है, शक होने पर उसे अपने साथियो की मदद से रोका और डाले मे देखा तो उसमें मेरी ही गाय थी इस पर मैने वाहन में बैठे लोगों से गाय के बारे में पूछा तो वे दोनो लोग सकपका गये और कुछ नही बता पाये। जिसपर मैने अपने साथियों की मदद से वाहन में बैठे दोनो व्यक्तियों सहित वाहन छोटा हाथी को पकड़कर थाने पर लाये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महेवाघाट पर मु0अ0सं0 71/26 धारा 303(2)/317 (2) बीएनएस पंजीकृत करते हुये अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व० मिट्टू लाल निवासी ग्राम अहिरना का पुरवा मजरा भरसवां थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी व चालक जितेन्द्र कुमार पुत्र बचई लाल सरोज निवासी ग्राम भरसवां थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बरामद वाहन नं0 UP 73 A 8049 छोटा हाथी को अन्तर्गत धारा 207 एम.वी. एक्ट में सीज किया गया।




