
रिपोर्ट:- नीरज शर्मा
जनपद कौशाम्बी। थाना मंझनपुर पर वादी रामघसीटे पुत्र स्व० गजाधर निवासी ग्राम मोहिउद्दीनपुर थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी बेटी रूपा देवी की शादी ग्राम गौसपुर टिकरी थाना मंझनपुर में अजय कुमार के साथ हुयी थी, अजय कुमार का प्रेम प्रसंग किसी अन्य लड़की के साथ चलता था एवं उसके पति अजय कुमार व ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था, दहेज न मिलने पर ससुरालीजनों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 156/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 24.04.2026 को थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों 1. अजय कुमार पुत्र भैरो प्रसाद 2. भैरो प्रसाद पुत्र बैजनाथ निवासीगण ग्राम गौसपुर टिकरी थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी 3. रानीदेवी उर्फ सरोजा देवी पत्नी स्व० रामलौटन निवासिनी ग्राम सहाबुद्दीनपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी 4. कविता देवी पत्नी संदीप कुमार निवासिनी ग्राम नवीपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



