गैर इरादतन हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना जगतपुर पर प्रार्थिनी मीनू सिंह की तहरीर पर आरोप है कि दिनांक 15.04.2026 को विपक्षीगण 1. विकास सिंह 2. मोनू सिंह 3. आंशू सिंह पुत्रगण राम सिंह निवासी लखनऊ एवं 4. मंजू सिंह पत्नी विकास सिंह 5. संजू सिंह पत्नी उपेन्द्र सिंह आदि द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई तथा फायर करने का प्रयास किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों व एक पड़ोसी को चोटें आई। घायलों का उपचार सीएचसी जगतपुर में चल रहा है। प्रकरण में मुकदमा संख्या 0055/2026 धारा 191(2)/115(2)/333/131/109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित थी।
पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी। श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 16.04.2026 को थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर क्षेत्र के बेनीकामा रेलवे क्रॉसिंग से मुकदमा संख्या 0055/2026 धारा 191(2)/115(2)/333/131/109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त विकास सिंह पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम चन्दौली थाना जगतपुर जनपद रायबरेली को 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विवेचना के दौरान धारा 109 बीएनएस को धारा 110 बीएनएस में तरमीम किया गया है तथा अवैध शस्त्र की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।




