Advertisement
उत्तर प्रदेशएटा
Trending

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया निरीक्षण।

डीएम व एसएसपी खुद ईवीएम का बटन दबाकर किया डमी मतदान, वीवीपैट से वोट की पुष्टि करने की प्रक्रिया को भी परखा।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

एटा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एटा में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं ईवीएम का बटन दबाकर डमी मतदान किया और वीवीपैट मशीन के माध्यम से अपने वोट की पुष्टि करने की प्रक्रिया को समझा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने ईवीएम तथा वीवीपैट की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा। अधिकारियों ने यह भी जाना कि मतदाता किस प्रकार ईवीएम के माध्यम से अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकता है और वीवीपैट पर्ची के जरिए यह सुनिश्चित कर सकता है कि उसका वोट सही प्रत्याशी को ही गया है।

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने ईवीएम और वीवीपैट को सुरक्षित एवं पारदर्शी मतदान व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार का भ्रम या संशय न रहे।

विज्ञापन

डीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी भ्रम और संकोच के मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें तथा वीवीपैट के माध्यम से अपने वोट की पुष्टि अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विज्ञापन 2

वहीं, डीएम और एसएसपी के इस निरीक्षण के जरिए मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। विधानसभा चुनाव-2027 से पहले प्रशासन की इस पहल को निष्पक्ष, पारदर्शी और जागरूक मतदान व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन 3

 

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button