
रिपोर्ट:- नीरज शर्मा
जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर श्री शेष कुमार शुक्ला के कुशल संचालन में थाना स्थानीय पर दिनांक 04.09.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0 361/25 धारा- 137(2)/87/64/351(2) बी0एन0एस0 व 3/4 पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त राजन गौतम पुत्र बद्रीनाथ उर्फ बबलू गौतम निवासी ग्राम मझौली थाना बक्शा जौनपुर को निरीक्षक अपराध मय हमराही कर्मचारी गण द्वारा बदलापुर चौराहे के पास से समय करीब 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


