बदहाली के आंसू बहा रही ग्राम पंचायत,विकास के खजाने को लूट ले गए जिम्मेदार अधिकारी।

बदहाली के आंसू बहा रही ग्राम पंचायत,विकास के खजाने को लूट ले गए जिम्मेदार अधिकारी।
रिपोर्ट :- निजामुद्दीन
रामसनेही घाट बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड बनीकोडर की ग्राम पंचायत भवनियापुर खेवली ग्राम पंचायत में, रास्तों की हालात बहुत जर्जर है। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर 6 महीने से लगातार शिकायत हो रही है लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश योगी सरकार ग्राम पंचायतों को मॉडल पंचायत बनाने का सपना साकार करने में लगी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी और भ्रष्टाचार में सेंध लगाकर सेंधमारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर लाखों रुपए निकाल दिए गए लेकिन महज एक रास्ते की शिकायत 6 महीने से लगातार की जा रही है ग्रामीणों के द्वारा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।ओमप्रकाश के घर से शोभाराम के घर तक रोड पूरी तरह से बदहाली और कीचड़ में तब्दील है। जहां पर ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है,तो वहीं दूसरी ओर बच्चे को आने जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं,स्कूली वाहन एक बार पलटने से बच गया है। वही ग्राम प्रधान से बात किया तो बताया कि काम चल रहा है,देखा जाएगा। शनिवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि विकासखंड बनीकोडर के अधिकारी कर्मचारी इतने लापरवाह और दबंग हैं कि उनके ऊपर शिकायत का कोई असर नहीं पड़ रहा है ग्राम पंचायत में सबसे बड़ी खास बात यह है कि 2 साल से संतोष नाम के सफाई कर्मी पंचायत में कभी सफाई करने पहुंचे ही नहीं प्रधान के घर जाकर ग्रामीणों के अनुसार साफ सफाई कर वापस चले जाते हैं। ग्राम पंचायत में नालियां बजा रही हैं,और ओवरफ्लो होकर पानी खड़ंजे पर बहा रहा है,जिससे हालात बदहाल हो चुके हैं,विकासखंड के जिम्मेदार लापरवाह अधिकारी लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि यह अधिकारी अपने आप को डीपीआरओ समझ रहे हैं। करवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कर देते हैं। लेकिन ग्रामीण अब शांत नहीं बैठेंगे वहीं पूरे मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के युवा मंडल अयोध्या शिवकुमार ने बताया कि अधिकारियों को एक हफ्ते का टाइम दिया जा रहा है। अगर अपने हरकत में नहीं आए तो हम लोग सड़कों से उतरकर ब्लॉक मुख्यालय का घेराव करेंगे और अगर इसी बीच कोई घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी खंड विकास अधिकारी विनय मिश्रा होंगे। मामले में रोज का रोज नया एक एंगल देखने को मिल रहा है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है मामले को लेकर चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों से चल रही है।
सचिव मनोज दीक्षित की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठते चले आ रहे हैं। लेकिन सचिव मनोज दीक्षित लगातार कार्यालय में बैठकर सरकारी कामों को निस्तारण करते नजर आए हैं। ग्राम पंचायत की कमान संभालने में फेल होते नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत में कभी भी निरीक्षण करने तक नहीं गए हैं, ना ही ग्राम पंचायत के ग्रामीण इनको पहचानते हैं। घर से ब्लॉक के कमरे तक ही सचिव साहब सीमित है। उससे बाहर निकलकर पंचायत की समस्या के बारे में जानकारी नहीं है वही गांव के निवासी रितेश तिवारी, अमरेश रावत,ओम प्रकाश, लल्लन,मजनू,राजकुमार सुमन,अभय,माही,हिमांशु ने इसकी शिकायत आइजीआरएस पोर्टल पर की है।




