उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
आत्महत्या करने जा रही परिवार से नाराज युवती को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
रायबरेली। थाना मिलएरिया पर दिनांक 16.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत 01 युवती अपने परिवार से नाराज होकर आत्महत्या करने जा रही है।
उक्त सूचना पर थाना मिलएरिया पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवती को सकुशल थाना मिलएरिया लाया गया। तत्पश्चात उसकी माता-पिता को थाना बुलाकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई तथा युवती को समझा-बुझाकर भविष्य में ऐसी गलती न करने हेतु प्रेरित किया गया। काउंसलिंग उपरांत युवती को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। युवती सकुशल है तथा परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई।




