औरैया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में बैंड अलंकरण समारोह आयोजित, ऋषभ तिवारी एडवोकेट का अधिवक्ता परिवार में हुआ स्वागत।
वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र त्रिपाठी के संरक्षण में संपन्न हुआ समारोह, अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं; DBA हॉल में जुटे अधिवक्ता।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
औरैया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA) औरैया के सभागार में बैंड अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋषभ तिवारी एडवोकेट को विधिवत रूप से अधिवक्ता परिवार में शामिल किया गया। समारोह वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र त्रिपाठी के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
बताया गया कि ऋषभ तिवारी शासकीय अधिवक्ता चंद्रभूषण तिवारी के पुत्र हैं। अधिवक्ता परिवार में उनके आगमन पर साथी अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया और न्यायिक क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
DBA हॉल में आयोजित समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने ऋषभ तिवारी को बधाई देते हुए उन्हें अधिवक्ता पेशे की गरिमा, मर्यादा और जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र त्रिपाठी के साथ सुरेश कुमार मिश्र एडवोकेट एवं पत्रकार सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। सभी ने ऋषभ तिवारी के नए व्यावसायिक सफर की सराहना करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।
समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिवक्ताओं ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के आने से न्यायिक क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।



