Advertisement
चंदौलीचन्दौली
Trending

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने खोला मोर्चा, डीएम को सौंपा मांगपत्र; मुआवजे से लेकर धान खरीद तक उठाए कई मुद्दे।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

चंदौली। जनपद में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने आवाज बुलंद की है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा। इस दौरान किसानों ने फसलों के नुकसान का मुआवजा, धान खरीद में पारदर्शिता, क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने और खाद की उपलब्धता सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

मांगपत्र सौंपने के दौरान किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा सिंह ने चक्रवात के चलते किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपालों की कथित लापरवाही के कारण कई प्रभावित किसानों तक अब तक मुआवजे का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराकर पात्र किसानों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत है।

वहीं, किसानों ने जनपद में धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने और खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि क्रय केंद्रों पर बिचौलियों के हस्तक्षेप पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

इसके साथ ही किसानों ने नहरों में जमी सिल्ट की जल्द सफाई कराने, साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और किसानों को समय से उर्वरक मुहैया कराने की मांग उठाई। चंदौली सदर क्षेत्र में धान खरीद के लिए पंजीकरण सत्यापन में हो रही देरी का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया में देरी के चलते उन्हें धान बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन 2

किसान मोर्चा ने जिलाधिकारी से सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की मांग की। साथ ही कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय से मिले तथा धान खरीद व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए। अब देखना होगा कि किसानों की इन मांगों पर जिला प्रशासन की ओर से कितनी जल्द कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button