
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर पर उसके शारदा नर्सिंग होम के बाहर लगे जनरेटर में से अज्ञात चोर द्वारा बैटरी चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-0070/2026 धारा-303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 10.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस लाइन चौराहे से थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त चोरी के अभियोग में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त पंकज सिंह उर्फ विमल पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मझिगवां हरदोई थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली को चोरी की बैट्री के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा जा रहा है।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके ई-रिक्शा में रखी बैट्री चोरी की है, जिसे
उसने दिनांक 27/02/2026 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत यशोदा नर्सिंग होम के बाहर रखे जनरेटर से चोरी किया था। साथ ही यह भी बताया कि वह दिन में ई-रिक्शा से रायबरेली शहर व आस-पास के क्षेत्रों में घूमकर बाहर खड़े जेनरेटर व वाहनों की रेकी करता था तथा रात्रि में मौका मिलने पर उनसे बैट्री चोरी कर लेता था। आज वह उक्त बैट्री बेचने जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।




