Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

गणपति बप्पा मोरिया के उदघोष के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।

मसौली बाराबंकी। शोभायात्रा के साथ कल्यानी नदी घाट विसर्जन किया गया जुलुस में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर भारी पुलिसबल मौजूद रहा। गणेश चतुर्थी के मौके पर ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला नालीपार शिव मंदिर पर स्थापित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। विसर्जन के दौरान युवाओं की टोली गणपति बप्पा मोरया के नारे लगा रहे थे। शिव मंदिर से प्रतिमा को भक्तो के जुलुस के साथ निकाला गया। विसर्जन से पहले कस्बा बड़ागांव के मोहल्ला मँझपटिया, दुर्गा मन्दिर मढीटोला बांसा रोड स्थित हनुमान मंदिर पर आरती के बाद चौराहा होते हुए कल्यानी नदी तट के पड़रिया घाट पर पहुंचकर प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान भगवान श्रीगणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। आचार्य अभय राज शुक्ला द्वारा मंगल पूजन के साथ विसर्जन सम्पन्न हुआ
इस मौके पर शेष नरायण यादव,दीपक यादव, अभिषेक चौहान, अखिल गुप्ता, किशन रस्तोगी ,कल्लु यादव, नारेंद्र चौहान, कृष्ण कुमार कश्यप, सुरजन मास्टर,भारी संख्या मे महिला व पुरुष भक्त गण मौजूद रहे। इसी क्रम मे ग्राम पंचायत देवकलिया में हरिश्चंद्र के घर पर स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा के साथ कल्याणी नदी के नवदुर्गा घाट टेरासानी पर किया गया। ग्राम प्रधान बिजय बहादुर वर्मा सहित लोगों ने विधिविधान से आरती करायी। भक्तो के गणपति बप्पा मोरिया सिद्धि विनायक के उदघोष से इलाका भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर अध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, प्रधान विजय बहादुर वर्मा, सुप्रीम वर्मा, प्रदीप रावत, सोनू यादव, अरुण सिंह,राजू रावत, विनय कुमार,दीपू यादव सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली के फूलवारी बाग के राजा का बड़े ही धूमधाम से रिमझिम बारिश के बीच विसर्जन किया गया। गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष फिर जल्दी आना के जय घोष के साथ मूर्ति को कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए रसौली बाजार,देवी मंदिर,मेन चौराहा होते हुए सफदरगंज कल्याणी नदी में देर शाम नम आंखों से विसर्जन किया गया।
इस मौके पर बाबी कपिल, तुषांत कपिल,आलोक कपिल, सचिन कपिल, दिपांशु श्रीवास्तव, सत्यम सोनी, अंचल कपिल, नैतिक गुप्ता, अर्पित गुप्ता,अमन गुप्ता,दीपक गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button