मोहम्मद जफर को नेताजी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव बनाया गया,सपाइयों ने किया स्वागत।


जनपद सिद्धार्थनगर में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के बुद्धनगर वार्ड निवासी मोहम्मद जफर को नेताजी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। बताते चले कि मोहम्मद जफर छात्र जीवन से लोहिया के विचारों से प्रभावित है।प्रदेश सचिव बनने पर जनपद सिद्धार्थनगर में सपा
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर उनके आवास पर व सोशल मीडिया, फोन के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर मोहम्मद जफर ने कहा कि आज मुझ जैसे सामान्य परिवार के बेटे को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर
प्रदेश शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।आशा नहीं अपितु विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं जनता के उम्मीदों एवं अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा।
समाजवादी पार्टी कार्यालय सिद्धार्थनगर पर स्वागत समारोह का भी आयोजन हुआ। सपा समर्थकों ने मोहम्मद जफर को फूल- मालाओं से लाद दिया, सपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश सचिव बनने पर बधाई दी।
इस दौरान अजय चौधरी,जिलाध्यक्ष मोहम्मद जावेद,इबादत हुसैन, छात्रसंघ महामंत्री अजहर खान,छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी सलीम अहमद,मो0 रफीक,सोनू ,वकार मोईजखान,अरबाज,कैफ,सुधीर,राहुल आदि मौजूद रहे।




