उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा आगामी उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती।
परीक्षा-2026 के दृष्टिगत बचत भवन में गोष्ठी का आयोजन।

रिपोर्ट:- मोहम्मद शकील
रायबरेली। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बचत भवन में आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के संबंध में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके।
विज्ञापन




