
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
झारखंड। मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर शनिवार को रेलवे स्टेशन चौक पर झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मनरेगा योजना में महात्मा गांधी का नाम हटाकर बीजी राम जी किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को अब केवल उन्हीं क्षेत्रों में लागू करना चाहती है, जहां उनकी सीधी देखरेख हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि नए बीजी राम जी के लागू होने से मजदूर और गरीब तपते के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मजदूरों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता झामुमो पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस विरोध प्रदर्शन में झामुमो जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आईए जानते हैं झामुमों जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अपने बयान में मजदूर के हित में समझौता नहीं करने का बात कही है।



