Advertisement
झारखंडभारत
Trending

माह-ए-रमजान के अवसर पर बरहरवा प्रखंड अंतर्गत इस्लामपुर आवास में कार्यक्रम पाकुड़ विधायक निसात आलम की ओर से आयोजित किया गया।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज में माह-ए-रमजान के अवसर पर बरहरवा प्रखंड अंतर्गत इस्लामपुर आवास में शनिवार को सामूहिक इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पाकुड़ विधायक निसात आलम की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें बरहरवा प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोजेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य रमजान के पवित्र महीने में आपसी भाईचारा, मोहब्बत और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करना था। इफ्तार से पूर्व सभी लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की

और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक साथ इफ्तार कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी संबंध और मजबूत होते हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम केआयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम, महासचिव ने सभी अतिथियों, रोजेदारों और उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना त्याग, सेवा, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है, और ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम

विज्ञापन 2

और सद्भाव का माहौल और मजबूत होता है। सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम में बरहरवा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर रमजान की बरकतों में हिस्सा लिया और समाज में शांति, भाईचारा एवं विकास के लिए दुआ की। इस प्रकार बरहरवा में आयोजित यह सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम आपसी सद्भाव, भाईचारा और एकता का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। इस मौके पर राजमहल विधायक एमटी राजा उर्फ मो. ताजुद्दीन, डीडीसी सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान और अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button