अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया।

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसवा पंचायत भवन में सैदपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि कसवा पंचायत के मुखिया रोज मेरी बास्की और महिला संगठन से जुड़े सदस्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि एवं उत्कृष्ट सखी दीदियों को महुगनी का पौधा देकर सम्मानित किया गया । वहीं मुखिया ने बताया कि आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह खास दिन उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से समाज में एक अलग पहचान बनाई है । यह अवसर न केवल महिलाओं की उपलब्धियां को सलाम करने का है, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति जागरूक फैलाना और भविष्य की चुनौतियों पर विचार करने का भी एक मंच है । संकुल संगठन की ओर से खेलकूद का भी आयोजन किया गया, जिसमें सखी दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । जिसमें सुई धागा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिंकी कुमारी, द्वितीय स्थान दिलापी मंडल, एवं तृतीय स्थान चमेली देवी, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपाली कुमारी, द्वितीय स्थान चांदनी कुमारी,एवं तृतीय स्थान अष्टमी कुमारी,कुर्सी रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रृष्टि कुमारी, द्वितीय स्थान रीना कर्मकार एवं, तृतीय स्थान रूपसुंदरी वही अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सखी वीडियो के द्वारा के द्वारा उत्कृष्ट कैडर के बीच डायरी, पेन देकर सम्मानित किया गया । मौके पर उपस्थित संकुल संगठन के पांचो पंचायत के सखी दीदियों की उपस्थित रही।




