Advertisement
झारखंड
Trending

अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालयों एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु कक्षा 6, 7 एवं 8 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न।

अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालयों एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु कक्षा 6, 7 एवं 8 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न।

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। कल्याण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालयों एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु कक्षा 6, 7 एवं 8 में नामांकन के लिए आज प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह परीक्षा उत्क्रमित नगर पालिका कन्या मध्य विद्यालय, साहिबगंज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

उक्त परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था एवं परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद साहिबगंज श्री अभिषेक कुमार सिंह को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उनके पर्यवेक्षण में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक, आईटीडीए–सह–प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी साहिबगंज श्री संजय कुमार दास ने बताया कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोगनाडीह (बरहेट) में नामांकन हेतु कुल 148 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से आज 129 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 19 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

इसी प्रकार अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालय बरहेट, बांझी, वृंदावन, बंदरकोला एवं धमधामियां में नामांकन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में —

विज्ञापन 2

कक्षा 6 के लिए कुल 44 अभ्यर्थियों में से 41 उपस्थित तथा 03 अनुपस्थित रहे। कक्षा 7 के लिए कुल 88 अभ्यर्थियों में से 85 उपस्थित तथा 03 अनुपस्थित रहे। कक्षा 8 के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों में से 13 उपस्थित तथा 01 अनुपस्थित रहे।पूरी परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। जिला प्रशासन एवं कल्याण विभाग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button