Advertisement
झारखंड
Trending

बरहरवा सीटू कार्यालय में महिला दिवस मनाया गया।

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। अंतरराष्ट्रीय कामकाजी महिला दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू )के साहिबगंज जिला कमेटी की ओर से बरहरवा सीटू कार्यालय में मनाया गया साथ ही सीटू जिला महासचिव सारीफुल इस्लाम ने कहा कि
1. सभी के लिए रोजगार: प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को गरिमा पूर्ण और स्थाई रोजगार सुनिश्चित करना।
2. समान वेतन व न्यूनतम मजदूरी : सभी महिला श्रमिकों के लिए समान काम का समान वेतन और सम्मानजनक न्यूनतम मजदूरी लागू की जाए।
3. अवैतनिक कार्य को मान्यता :महिला द्वारा किए जाने वाले घरेलू और सामाजिक अवैतनिक कार्यों को आर्थिक श्रम के रूप में मान्यता दी जाए।
4. मातृत्व लाभ और शिशु गृह: सभी महिला श्रमिकों के लिए 6 महीने का सव वेतन मातृत्व अवकाश और कार्य स्थलों पर आधुनिक शिशु गृह की सुविधा अनिवार्य की जाए।
5. मासिक धर्म अवकाश व सुविधाएं :प्रति माह दो दिन का स वेतन मासिक धर्म अवकाश दिया जाए तथा महिलाओं के लिए अलग विश्राम कक्ष और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था हो।
6. स्कीम वर्कर्स को श्रमिक का दर्जा: आशा, आंगनबाड़ी और अन्य स्कीम वर्कर्स को मानदेय कर्मी के बजाय श्रमिक का दर्जा देकर सभी सरकारी लाभ दिया जाए।
7. POSH अधिनियम का शक्ति से पालन: कार्य स्थलों पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम को कड़ाई से लागू किया जाए और आंतरिक व स्थानीय समितियां का प्रभावी गठन हो
8. हिंसा के विरुद्ध कड़े कदम: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए निवारण उपाय किया जाए और दोषियों को त्वरित व कठोर दंड दिया जाए
9. PDS का सार्वभौमीकरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन व्यवस्था) को सार्वभौमिक बनाया जाए ताकि हर परिवार को पर्याप्त और सस्ता राशन मिल सके।
10. जन सेवाओं के लिए संसाधनों का प्रबंधन :अमीरों पर उच्च कर ( tax )लगाया जाए और धन का प्रयोग सार्वजनिक सेवाओं स्वस्थ और शिक्षा को बेहतर बनाने में किया जाए।
11. खतरनाक कर्ज और रात्रि पाली पर रोक: महिलाओं के लिए रात के काम और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कार्यों पर रोक लगाई जाए।
12. मजदूर विरोधी कर लेबर कोर्ट को तुरंत वापस लिया जाए।
13. मौके पर रिंकी दास, सविता घोष,प्रमिला सहा,बसंती सहा, साधना सहा,आरिफ खातून, नरगिश बीबी, अमीना बीबी, मुसफेका परवीन,वहीदा रहमान आदि दर्जनों साथी उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button