नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाना व उसके साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।
रायबरेली। अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को करीब 01 वर्ष पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले जाना। जिसके संबंध में थाना हरचंदपुर पर वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या -382/2024 धारा-137(2)/87 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु थाना ए०एच०टी० को विवेचना प्राप्त हुई।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 11 दिसम्बर 2025 को थाना ए०एच०टी० पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना हरचंदपुर पर पंजीकृत -382/2024 धारा-137(2)/87 व बढोत्तरी धारा-65 (1) बीएनएस व धारा-5ल/6 पॉक्सो अधिनियम के वांछित अभियुक्त प्रिन्शू पुत्र राजकुमार द्विवेदी निवासी मलिकमऊ चौबारा थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र कोतवाली नगर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




