
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। दिनांक 22.02.2026 को कोतवाली नगर पर वादिनी कुन्ती देवी पत्नी जत्तू निवासी गल्ला मंडी नहर पट्टी रतापुर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि उसका पुत्र अजय कुमार सरोज जो दृकिहीन है, दिनांक 21.02.2026 को दोपहर में घर से खाना खाकर अपने दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से बाहर निकला था, जो अभी तक वापस नहीं आया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर अजय उपरोक्त की गुमशुदगी दर्ज की गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए गुमशदा की बरामदगी हेतु टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज की मदद व अन्य माध्यमों से खोजबीन की जा रही थी।
दिनांक 27.02.2026 को मृतक अजय का शव थाना भदोखर क्षेत्र अन्तर्गत कुचरिया के पास पाया गया। थाना भदोखर पुलिस द्वारा पंचायतानामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी। आज दिनांक 28.02.2026 को थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत चकबहेलियापुर मोड़ मटिहा रोड से 02 अभियुक्तगण 1. अंकुश यादव पुत्र शिवबहादुर निवासी पूरे मडावन सिंह का पुरवा मुराईबाग थाना डलमऊ जनपद रायबरेली 2. गौरव उर्फ अजीत यादव पुत्र राममनोहर निवासी मटिहा थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु०अ०सं०-0062/2026 धारा-103(1)/238 बीएनएस व धारा-3 (2) (v) एससी/एसटी एक्ट अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
*पूछताछ का विवरण:-*
प्रकरण में अभियुक्त गौरव व अंकुश से पूछताछ की गयी तो बताया कि घटना के दिन गौरव, अंकुश तथा मृतक अजय कुमार साथ में थे। दोनो अभियुक्त अजय को घर से लेकर रतापुर चौराहे से शराब लेकर सफारी पेट्रोल पंप के पास स्थित शारदा नहर के पास झाड़ियो में बैठकर तीनों लोगो ने शराब का सेवन किया और गौरव व अंकुश ने मिलकर अजय की हत्या करके उसका शव वहीं फेक दिया।
इसके पश्चात दोनो अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि मृतक अजय ने गौरव की महिला मित्र के बारे में गौरव के घर पर बता दिया था तथा अंकुश व अंकुश की महिला मित्र के बीच झगड़ा करवा दिया था। इसी बात की रंजिश को लेकर दोनो लोगो ने अजय की हत्या कर दी।




