
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बहराइच। थाना- खैरीघाट,पर आज दिनांक 28.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 11.30 बजे मुकदमा संख्या- 54/2026 धारा 137(2), 87,65(1) बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त रामधीरज पुत्र कैलाश निवासी नकहा थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को इमामगंज पुल के पास से तथा मुकदमा संख्या 60/2026 धारा 137(2) ,87,64(1) बी0एन0एस0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त सोनू अहमद पुत्र कमाल निवासी मोहल्ला किला थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच समय करीब 9.30 बजे कोटवा चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो / निर्देशो का पालन करते हुये माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के परिजन को जरिये उचित माध्यम दी गयी।




