अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
नगर कोतवाली का पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। दिनांक 29.11.2022 को नगर कोतवाली का पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया गया। थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव व उनको अद्यावधिक रखने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।




