जिम्मेदारों की मिलीभगत से वन माफियाओं का लगभग एक दर्जन प्रतिबंधित पेड़ों पर चला आरा।

रिपोर्ट:- समित अवस्थी मंडल प्रतिनिधि अयोध्या
जनपद बाराबंकी में वन रेंज फतेहपुर अंतर्गत भगहर झील क्षेत्र ग्राम गोबा पोस्ट भिठौली वन विभाग की मिलीभगत से वन माफिया ने लगभग एक दर्जन प्रतिबंधित पेड़ों पर चलाया आरा जिसमें लगभग आधा दर्जन गूलर तीन पेड़ शीशम दो पेड़ जामून एक पेड़ केशिया का पेड़ शामिल हैं। आए दिन पेड़ों का कटान होने से लगातार हरियाली कम होती जा रही है और पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है।

वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन वन माफियाओं से मिलकर प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ों की कटान पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शिकायत होने पर वनविभाग जुर्माना कर मामला रफा दफा कर देते हैं। जिससे वन माफियाओं पर कोई सवालिया निशान न खड़ा हो और यह धड़ल्ले से प्रतिबंधित पेड़ काटते जाते रहें। वहीं इस बार वन माफियाओं ने लगभग एक दर्जन प्रबंधित पेड़ों पर आरा चलाया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत होने पर एक या दो पेड़ों पर ही जुर्माना कर मामले को रफा-दफा कर कर दिया गया है वनरक्षक महेंद्र वर्मा को फोन करने पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है वनरक्षक महेंद्र वर्मा व वन दरोगा दीपक का भी फोन नहीं उठता हैं।

धड़ल्ले से पेड़ों की कटान जारी
प्रदेश सरकार भले ही हर घर हरियाली जैसी योजनाओं पर करोड़ों खर्च कर क्षेत्र को हरा-भरा करने का प्रयास कर रही हो, लेकिन बाराबंकी में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी के चलते ये योजनाएं सफल होना तो दूर यहां वर्षों पहले लगे हुए हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़-पौधे भी वन विभाग की मिलीभगत से वन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं, जिससे बाराबंकी जिले में हरियाली की बात करना बेमानी साबित हो रहा है।





