Advertisement
झारखंडभारत
Trending

शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे सिलीगुड़ी के छात्र छात्राओं का विधायक ने किया स्वागत।

 

रिपोर्ट :-उज्जवल कुमार

साहिबगंज। (झारखंड)पर्यटन एक्टिविस्ट राज बसु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के मोडेला केयरटेकर सेंटर एंड स्कूल के 50 छात्र-छात्राएं तीन दिवसीय शैक्षाणिक भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को उधवा पक्षी अभ्यारण्य झील पहुंचे।इस दौरान राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने पर्यटकों को गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया.इस दौरान आदिवासी महिलाओं ने परंपरागत तरीके से नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. शैक्षाणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को पक्षी अभ्यारण्य झील के बारे में विस्तृत जानकारी दी.स्कूली बच्चों ने वॉच टॉवर,वन कुटीर, शिकारा बोट सहित अन्य जगहों में घूम-घूमकर आनंद लिया।विदेशी पक्षियों को देखकर स्कूली बच्चें काफी उत्साहित हो गए।


इस दौरान माननीय राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि यह राज्य का इकलौता पक्षी अभ्यारण्य सह रामसर साइट है पक्षी अभयारण्य प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं यहां ठंड के मौसम में दर्जनों प्रकार के सैकड़ों प्रवासी पक्षी एवं सालभर यहां स्थानीय पक्षी की चहचहाहट हमे आनंदित करती हैं ये जगह जैव विविधता को संरक्षित करती हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं यहां देश – दुनिया भर से लोग यहां आते है और आनंद होते है विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि यहां अनेकों योजनाओं के माध्यम से विकास होगी।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान,काजू मल्लिक, मुखिया भैया किस्कू,नसीम अख्तर, यासीन शेख,फिरोज शेख,कीनू सोरेन,जहांगीर अली,लूतफुल हक,मंगल हेंब्रम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button