
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
साहिबगंज। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, बीडीओ जयंत कुमार तिवारी,अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल प्रभारी उपाधीक्षक उदय टुडू,सीएचसी प्रभारी डॉ गुफरान,जिप सदस्य अब्दुल बारीक,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली,राजमहल नगर अध्यक्ष आजाद अली,ऐनुल हक अंसारी,विश्वजीत मंडल,काजू मल्लिक आदि ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत तरीके से किया।मो मारूफ ने कहा की आने वाले समय में इलाज के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण किया।स्वास्थ्य मेला में अलग – अलग प्रकार के इक्कीस स्टॉल लगाए गए थे।स्वास्थ्य मेला में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर अपना आवश्यक जानकारी व जांच करवाया और दवा लिया।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन करना स्वास्थ्य हित में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्व में यहां के मरीजो को इलाज कराने के लिए बाहर दूसरे बड़े शहरों व राज्यों में जाना पड़ता था।अब राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग लगातार इस विषय में निरंतर तेजी से कार्य कर रहे है।आने वाले समय में राजमहल विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था में निश्चित तौर पर सुधार होगी एवं सुचारु रुप से स्वास्थ्य सेवा से लाभान्वित होंगे।कहा कि उधवा में जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार स्वास्थ्य संबंधी सुविधा होगी।।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों को स्वास्थ्य का लाभ लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।वहीं अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू ने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने में प्रयास कर रहे है।उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग की ओर लगाए गए प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेला में आयोजित शिविर में लाभ दिए जा रहे हैं।जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लाभ लिया।शिविर में आंख, नाक, कान, महिला – पुरुष स्वास्थ्य जांच,एचआईवी,मलेरिया, कालाजार,फइलेरया,टीबी सहित चौबीस प्रकार के स्टॉल लगाए गए।मौके पर डॉ सैय्यद सद्दाम,डॉ कलीमुद्दीन,लेखपाल अमित कुमार,अनिल पाल,अतुल कुमार, एलटी रवि कुमार,एएनएम उषा कुमारी,यासीन शेख,सबीना यास्मीन, अनवारूल हक, जैनुल आब्दीन, अकीब जावेद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।




