
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना भदोखर अवैध मादक पदार्थ द्रव्यों की बिक्री व तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 30 सितम्बर 2025 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त आकाश सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी हसनापुर थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली को 5500 ग्राम अवैध गांजा व 01 मोटरसाइकिल के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि जो गांजा उसके पास से बरामद हुआ है, थाना मिलएरिया क्षेत्र अन्तर्गत निवासी यशू ने उसे 01 व्यक्ति को देने के लिए दिया था, जिसे वह देने जा रहा था कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया।
नोटः- शेष अभियुक्त को शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।




