
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं NITI Aayog के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की योजनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
फील्ड स्तर पर निगरानी पर जोर
उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी के साथ किया जाए, ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
इन योजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक में विभिन्न विभागों—NREP, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद एवं जनजातीय विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

*इस दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जिनमें-
मंडरो प्रखंड के बेतौना गांव में सोलर जलापूर्ति योजना साहिबगंज के शकुंतला सहाय घाट का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण विभिन्न प्रखंडों में पीसीसी सड़क, पुलिया एवं चहारदीवारी निर्माण स्कूलों में कक्ष एवं शौचालय निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं सोलर टंकी निर्माण फुटबॉल मैदान में गैलरी निर्माण अधिकारियों की रही मौजूदगी बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. राम देव पासवान, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

