
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। थाना बकेवर पर दिनांक 25.07.2024 को आबकारी टीम व थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत परसुपुरा में भ्रमणशील थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि छत्तीसगढ़ नम्बर प्लेट का एक बॉडी बंद कन्टेनर NH-2 हाइवे से कानपुर की ओर जा रहा है। जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो चालक ट्रक को भगाने लगा पुलिस टीम द्वारा ट्रक का पीछा किया गया तो ट्रक चालक द्वारा हीरो मोटर साइकिल की एजेन्सी के पास सर्विस रोड पर खड़ा कर भागने में सफल रहा। पुलिस टीम द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक की चैकिंग की गयी तो निम्नांकित सामग्री बरामद की गयी।




