मोबाइल लूट की घटना में वाछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
इटावा पुलिस द्वारा थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत दिनाकं 08.06.2021 को हुई मोबाइल लूट की घटना में वाछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया । जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ 0 बजेश कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत दिनाकं 08.06.2021 को हुई मोबाइल लूट की घटना में वाछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनाक 08.06.2021 को थाना भरथना पर वादी प्रवीन सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी ग्राम अपूरपुर थाना भरथना द्वारा सूचना दी गई कि प्रार्थी जनपद कन्नौज से ऑटो में बैठकर अपने घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में समथर बंबा पेट्रोल पंप के पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा ऑटो को ओवरटेक कर रूकवाकर उससे 360 रुपये व 01 सैमसंग मोबाइल की लूट की घटना कारित की गई । वादी की तहरीर के आधार पर थाना भरथना पुलिस द्वारा तत्काल घटना के संबंध में मु 0 अ 0 सं 0 175/21 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी का विवरण : उक्त लूट की घटना की गंभीरता को देखते हए क्षेत्राधिकारी भरथना द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना को घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में थाना भरथना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए इलैक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा मुखविर की सूचना के आधार पर निरंतर दबिश दी जा रही थी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए दिनाक 10,06.2021 को थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्द्रपुरा के पास से लूटे हुए मोबाइल , अवैध असलहा , घटना में प्रयुक्त कार स्विफ्ट डिजायर सहित गिरफ्तार किया गया तथा घटना में वाछित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी । इसी क्रम में आज दिनाक 22.06.2021 को मुखबिर की सूचना के आधार थाना भरथना पुलिस द्वारा पीपल मनफूल तिराहा से लूट की घटना में वाछित अभियुक्त को 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से उक्त लूट घटना से संबंध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद अवैध असलहा के संबंध में थाना भरथना पर अभियुक्तों के विरूद्ध मु 0 अ 0 सं 0 196/21 धारा 3/25 आर्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त 1 . बब्लू पुत्र वीरेन्द्र सिह निवासी नगला मनफूल थाना भरथना जनपद इटावा ।
बरामदगी 1 . 01 तमंचा 315 बोर 2 . 02 जिंदा कारतूस 315 बोर पंजीकृत अभियोग 1. मु 0 अ 0 स 0 175/21 धारा 392/411 भादवि थाना भरथना 2. मु 0 अ 0 स 0 196/21 धारा 3/25 आर्स एक्ट थाना भरथना पुलिस टीम– श्री बचन सिंह सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना , उ 0 नि 0 कपिल भारती , उ 0 नि 0 राजेश सिंह , का 0 विनोद कुमार , का 0 अनुराग ।




