
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
साहिबगंज। राजकीय माघी पूर्णिमा मेला के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को एसडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय कक्ष में बैठक की गई बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी बुद्धिजीवी आदि शामिल हुए। बैठक में मेला में पहुंचे ने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष विचार विमर्श किया गया। एसडीओ ने कहां की मेला के दौरान शहर में प्रवेश के तीन रास्ते पर बैरिकेडिंग कर वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करावाए जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर तीन पहाड़ रेलवे स्टेशन में पूर्व की तरह एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर मालदा डीआरएम को पत्र लिखा जाएगा। मेरे में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी में तैनात किया जाएगा।साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।सूर्य देव घाट से अनुमंडल कार्यालय के नीचे वह बालू प्लॉट,रेलवे मैदान अनुमंडल कार्यालय परिसर और अन्य स्थानों में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए पंडाल की व्यवस्था की जाएगी। शौचालय कचरा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था होगी स्वास्थ सुविधा को लेकर मेडिकल टीम,एंबुलेंस आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन रहेंगे। पूरे घाट एवं शहर की स्ट्रीट लाइट को ठीक किया जाएगा। सूचना केंद्र पेयजल,गंगा नदी में बेरीकेटिंग की जाएगी। गोताखोर वह एनडीआरएफ की तैनाती रहेगी महिलाओ की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस पदाधिकारी महिला जवानों के साथ कैंप में तैनात रहेगी।इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।मौके पर एलआर डीसी विमल सोरेन, सीओ मोहम्मद यूसुफ, प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ गुड्डू,अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू,नपांग प्रशासक दानिश हुसैन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, इंद्रदेव राय, हाजी मोहम्मद मखदूम एवं अन्य विभाग या कर्मी मौजूद थे।



