खुलेआसमान के नीचे जुए के अड्डे पर खूनी भिड़ंत, लाठियों से गूंजा कस्बा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी।मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा व चौकी त्रिलोकपुर में खुलेआसमान के नीचे चल रहे जुए के अड्डों पर दबंगों का बेखौफ तांडव देखने को मिला। बुधवार देर रात जुए के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। सड़क पर “मारो-मारो, पकड़ो” की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा।

देखते ही देखते कई लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इस घटना सचिन नाम का युवक बुरी यारह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामले जांच चल रही है। उधर खून से सनी जमीन इस बात की गवाही दे रही थी कि दबंगों में पुलिस का डर अब बाकी नहीं रहा। एक घर का गेट तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट की गई। महिलाएं दहशत में घरों में कैद हो गईं, बच्चे सहम गए, और कस्बा भय के साये में डूब गया।
ग्रामीणों ने इस पूरे बवाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह दर्जनों लोग खुलेआम सड़कों पर लाठियां पटकते हुए एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी से महज़ कुछ दूरी पर दबंगों का यह खूनी खेल चल रहा था, फिर भी कोई रोकथाम नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है धीरे धीरे कस्बा का अमन चैन छिन रहा है।




